फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के खिलाफ भाजपा नेता कर रहे हैं अनाप-शनाप बयानबाजी : सुनील

Sat, 02 Nov 2024 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-दो साल में ही बिना सत्ता के लगे हैं छटपटाने
विज्ञापन

-बिलासपुर में पर्यटन को बढ़ावा मिलने से मिलेगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य सहकारी बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री दौरे को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा की गई बयानबाजी को आधारहीन कहा है। सुनील शर्मा ने बिलासपुर में कहा कि भाजपा नेता मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार के खिलाफ अनाप-श्नाप बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को विकास कार्य पच नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने बिलासपुर दौरे के दौरान बिलासपुर में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए क्रूज का शुभारंभ किया है। इसका लाभ जहां स्थानीय लोगों को मिलेगा। वहीं, साथ ही पर्यटकों को भी इसका लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। विकास भी करवाया जा रहा है। लेकिन भाजपा नेता बिना सत्ता के छटपटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को संयम रखने की आवश्यकता है। अभी प्रदेश सरकार के महज दो साल ही पूरे होने को हैं। अभी,लंबा इंतजार इन्हें करना होगा। सीएम ने अपने दौरे के दौरान विभिन्न कार्यों का शुभारंभ किया। जिसका लाभ जनता को मिलेगा। लेकिन भाजपा नेता सीएम के दौरे पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है। बिलासपुर में प्रदेश सरकार के बेहतर प्रयासों के चलते पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, इसका लाभ स्थानीय जनता को भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें