फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने ही दी थी पेयजल योजना को मंजूरी : विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा अली खड्ड पानी विवाद मुद्दे पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं, जबकि यह विवाद उनकी ही पूर्व में रही भाजपा सरकार के समय पर उत्पन्न हुआ है। इस पेयजल योजना को भाजपा ने ही वित्तीय मंजूरी भी दी और इसका टेंडर भी जारी किया। वहीं अब प्रदेश में सरकार बदली तो वही रणधीर वोट बैंक के लिए अब इस योजना के विरोध में उतरे हैं। यह बात युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार ने प्रेस को बयान जारी कर कही।
विज्ञापन

विजय कुमार ने कहा कि जब इस पेयजल योजना को पूर्व की भाजपा सरकार ने ही मंजूरी दी थी तो फिर विधायक रणधीर शर्मा क्यों राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए स्थानीय जनता का इस्तेमाल कर रहे हैं। कहा कि वह युवा कांग्रेस का प्रदेश प्रवक्ता एवं स्थानीय निवासी होने के नाते राजनीतिक एवं सामाजिक तौर पर स्थानीय जनता के हक और हित की लड़ाई में चट्टान की तरह उनके साथ खड़े हैं। परंतु इस पानी की स्कीम विवाद में स्थानीय विधायक केवल मात्र स्थानीय जनता को गुमराह करके राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। कहा कि भाजपा विधायक यदि इतने ही विकास हितैषी हैं तो वह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार लगभग 4300 करोड़ रुपये का बीबीएमबी में हिस्सेदारी दिलाने के लिए आंदोलन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें