फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रभक्ति और महिला सशक्तीकरण जैसे मुद्दों पर भाजपा का है दोगला रवैया : सांख्यान

Thu, 15 May 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-बोले, 25-25 रुपये में तिरंगे बेचने वाली भाजपा तिरंगा यात्रा निकाल कर रही जनता को भ्रमित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने कहा कि भाजपा राष्ट्रभक्ति और महिला सशक्तीकरण जैसे मुद्दों पर दोगले रवैया अपनाती है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी सेना सम्मान और महिला सशक्तीकरण का नारा देती है, वही अब सांप्रदायिकता और सेना के अपमान की राह पर चल पड़ी है।
विज्ञापन

सांख्यान ने मध्यप्रदेश सरकार के एक मंत्री द्वारा वीरांगना पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि अदालत के आदेश पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है और अब वे माफीनामा दे रहे हैं। कहा कि जो लोग पहले 25-25 रुपये में तिरंगे बेच रहे थे, वे आज तिरंगा यात्रा निकाल कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। यह कैसा राष्ट्रप्रेम है? भाजपा की तिरंगा यात्रा दरअसल हाल ही में हुए पहलगाम हमले के जवाब में अमेरिका के कहने पर अचानक सीजफायर के फैसले को छिपाने का माध्यम बन गई है। भाजपा की केंद्र सरकार स्वतंत्रता महोत्सव पर तिरंगा बेचती है और फिर वही तिरंगा यात्रा निकालकर खुद को राष्ट्रभक्त साबित करने का प्रयास करती है। यह केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए की जा रही नौटंकी है। उन्होंने भाजपा से पूछा कि यदि ‘ट्रेड और टेरर’ साथ नहीं चल सकते, तो क्या वह राष्ट्रभक्ति को ‘ट्रेड’ के साथ रखेगी या आतंक के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब देने के पक्ष में खड़ी होगी। भाजपा सत्ता के लिए जनता से संवाद करना भी नहीं चाहती और उसके हर फैसले में अवसरवाद की झलक साफ दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें