फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाजपा ने कटवाल को रानीवाड़ा सीट का सौंपा जिम्मा

विज्ञापन
राजस्थान के रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कुलड़ में चाय पीते हुए झंडुता व
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी डाॅक्टर नारायण सिंह देवल के लिए करेंगे प्रचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजस्थान के जालौर जिले की रानीवाड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत की हैट्रिक बनाने की जिम्मेदारी पार्टी हाईकमान ने झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल को सौंपी है। कटवाल को रानीवाड़ा विधानसभा का प्रभारी बनाया है। वे भाजपा प्रत्याशी डाॅक्टर नारायण सिंह देवल के पक्ष में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन

राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार को पटखनी देकर भगवा परचम लहराने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए दूसरे राज्यों से भाजपा के अनुभवी नेताओं, मंत्रियों और विधायकों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष के मार्गदर्शन में रानीवाड़ा सीट का जिम्मा बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीतराम कटवाल को सौंपा है। कटवाल ने कहा कि पार्टी हाईकमान की कसौटी पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें