फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर नगर परिषद में भाजपा का दबदबा, नए पार्षदों का हुआ सम्मान

Mon, 18 May 2026 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय कार्यालय में भाजपा समर्थित पार्षद व अन्य कार्यकर्ता। भाजपा
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर जीत के बाद आयोजित हुआ सम्मान समारोह
विज्ञापन

विधायक बोले, वार्ड-9 में पहली बार लहराया भगवा, कांग्रेस सरकार पर भी साधा निशाना

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर के भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित पार्षदों के सम्मान में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में अभिनंदन समारोह हुआ। कार्यक्रम में सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने विशेष रूप से शिरकत कर विजयी प्रत्याशियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में नरेश कुमारी, जमुना देवी, पूजा दास, नरेंद्र पंडित, मीना देवी, वंदना गौतम, अनिल हैप्पी, अजय चंदेल और मुकेश भाटिया के अलावा धौलरा वार्ड से चुनाव हारने वाले सुनील सन्नी को भी सम्मानित किया गया। विधायक ने सभी पार्षदों को जीत की बधाई देते हुए शहरवासियों का आभार जताया। त्रिलोक जमवाल ने कहा कि नगर परिषद के 11 में से 9 वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत ने नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि वार्ड-9 में पहली बार भाजपा ने जीत दर्ज कर भगवा परचम लहराया है। उन्होंने इस जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव पूरी ताकत और संगठन क्षमता के साथ लड़ती है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही देश के 22 राज्यों में भाजपा और एनडीए की सरकारें चल रही हैं। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, संगठन मंत्री सिद्धार्थन और सांसद अनुराग ठाकुर को भी जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के दौरान विधायक ने कांग्रेस सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है और बिलासपुर में एम्स, फोरलेन और हाइड्रो कॉलेज जैसे बड़े प्रोजेक्ट इसकी मिसाल हैं। वहीं कांग्रेस सरकार पर झूठी गारंटियां देने और जनता पर आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि निकाय चुनाव के नतीजों ने साफ कर दिया है कि जनता प्रदेश सरकार से नाराज है। त्रिलोक जमवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद बिलासपुर का चहुंमुखी विकास किया जाएगा और छह माह के भीतर चिट्टा समेत विभिन्न माफियाओं पर सख्त कार्रवाई होगी। इस मौके पर स्वतंत्र सांख्यान, हंसराज ठाकुर, पवन ठाकुर, मदन राणा, भीम चंदेल, स्वदेश ठाकुर, कमल गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें