फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भगतपुर टीम ने नेगी इलेवन को 16 रन से दी मात

विज्ञापन
बिलासपुर के शाहतलाई में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ जी की तपोस्थली शाहतलाई में सहरयाली खड्ड के किनारे युवा क्लब की ओर से मंगलवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का पहला मैच भगतपुर और नेगी इलेवन शाहतलाई के बीच खेला गया।
विज्ञापन

भगतपुर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में चार विकेट खोकर 120 रन बनाए। इसमें पवन कुमार ने 39, पंकज ने 25 और अनिल ने 16 रनों का योगदान दिया। गेंदबाज कपिल ने 4 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेगी इलेवन शाहतलाई की टीम 12 ओवरों में 9 विकेट खोकर 104 रन ही बना सकी।
उन्हें 16 रन से हार का सामना करना पड़ा। भगतपुर टीम के पवन कुमार को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत तलाई के पूर्व उपाध्यक्ष बृजलाल ने किया। इस अवसर पर संजीव नेगी, नीरज कतना, जगदेव भटिया, साहिल कौशल, मनोज बागी, राकेश ठाकुर और पार्षद विजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें