- महाविद्यालय प्रशासन ने किया विजेता खिलाड़ियों का स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय कॉलेज बिलासपुर की पुरुष कबड्डी टीम अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार विजेता बनी है। प्रतियोगिता 23 से 26 अक्तूबर तक राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी में हुई।
सोमवार को विजेता टीम का महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने टीम के कप्तान खिमिंद्र सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। प्राचार्य ने बताया कि यह राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के लिए गर्व की बात है कि कबड्डी टीम लगातार तीसरी बार विजेता बनी है। उन्होंने कोच हंसराज और पूजा ठाकुर को भी बधाई दी। उन्होंने महाविद्यालय के खेल गतिविधियों के कन्वीनर डॉ. सुरेंद्र सिंह ठाकुर, खेल प्रभारी डॉ. नवीन और शारीरिक शिक्षा विभाग से संजीव को भी सहयोग करने के लिए बधाई दी। कन्वीनर डॉ. सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पूरे प्रदेश के लगभग 76 महाविद्यालयों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। लगातार तीन साल से प्रथम आना महाविद्यालय के लिए बहुत ही हर्ष और गौरव की बात है। इस अवसर पर प्रो. प्रेमजीत, प्रो. रंजीत, प्रो. सुरजीत आदि उपस्थित रहे।