फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चिट्टे के खिलाफ पहरा दे रहीं महिलाओं पर मारपीट का मामला दर्ज, एसपी बोले- कानून को हाथ में न लें

Tue, 23 Dec 2025 01:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

बिलासपुर जिले में ग्राम पंचायत बरमाणा में चिट्टे के खिलाफ पहरा दे रही महिला मंडल की सदस्यों पर मामला दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन
एफआईआर दर्ज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत बरमाणा के लघट गांव में चिट्टा (हेरोइन) के खिलाफ पहरा दे रही महिलाओं की मुहिम अब कानूनी विवाद में उलझ गई है। नशे के खिलाफ सक्रिय महिला मंडल की प्रधान समेत अन्य सदस्यों पर मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई उन युवकों की शिकायत पर हुई है, जिनकी पिटाई का आरोप महिलाओं पर लगा है।

विज्ञापन


बरमाणा थाना में दर्ज शिकायत में सन्नी महाजन निवासी पंजगाईं ने बताया कि वह अपने दोस्त विरेंद्र के साथ बाइक पर बरमाणा की ओर जा रहा था। इसी दौरान लघट गोशाला के पास महिला मंडल की प्रधान सहित अन्य महिलाओं ने उसकी बाइक रोक हाथों व डंडों से मारपीट की और तलाशी ली। तलाशी में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, इसके बावजूद एक फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर थाना बरमाणा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि लगट में महिलाओं ने चिट्टे के खिलाफ मुहिम चलाई है, जिसके चलते वह गांव में पहरा देती हैं। सोमवार को तीन युवक लघट गांव में पहुंचे थे। महिलाओं ने उन्हें रोका और उनसे पूछताछ की। महिला मंडल का आरोप है कि पूछताछ में युवकों ने एक स्थानीय व्यक्ति से चिट्टा खरीदने की बात स्वीकार की थी। महिलाओं का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब सवा घंटे बाद मौके पर पहुंची और चिट्टे की पुड़िया न मिलने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। मंगलवार को महिला मंडल सदस्य पुलिस अधीक्षक संदीप धवल से मिलीं और उन्हें भी मामले से अवगत कराया। बता दें कि पुलिस ने उक्त युवकों का मेडिकल कराया है। वहीं अगर इनमें नशे की पुष्टि होती है तो इनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महिला मंडल की प्रधान पिंकी शर्मा ने बताया कि एक तरफ तो सरकार चिट्टे के खिलाफ अभियान चला रही है, जब वह इस कार्य को आगे बढ़ा रही हैं तो उनके ऊपर केस दर्ज किया गया। इससे महिलाओं का मनोबल कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि उनके साथ अभियान में जुड़ने वाली और महिलाएं भी अब आगे आने से मना कर रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह लड़ाई जारी रहेगी, जिससे नशे से युवाओं को बचाया जा सके।

नशे के खिलाफ महिलाओं का प्रयास सराहनीय है, लेकिन किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। यदि किसी को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को अवगत कराए, जिससे नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। इस मामले की जांच जारी है। पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।- संदीप धवल, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें