फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: फोरलेन पर अनियंत्रित होकर पत्थरों से टकराई तेज रफ्तार बाइक, पंजाब के युवक की मौत

Thu, 05 Mar 2026 11:53 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में भगेड़ से आगे बागठेडू फुट ओवरब्रिज के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ढांक और पत्थरों से टकरा गई। हादसे में घायल पंजाब निवासी युवक की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा भगेड़ से आगे बागठेडू फुट ओवरब्रिज के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ढांक और पत्थरों से टकरा गई। हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब के मोगा के वार्ड नंबर 25 निवासी अमनजोत सिंह (18) पुत्र बलदेव सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ मणिकर्ण साहिब माथा टेकने जा रहा था। 4 मार्च 2026 की रात को वे कीरतपुर से मनाली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भगेड़ से आगे बागठेडू फुट ओवरब्रिज के पास उसका साथी गुरप्रताप सिंह अपनी मोटरसाइकिल चला रहा था। बताया कि बाइक तेज रफ्तार में थी और चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे मोटरसाइकिल सड़क किनारे ढांक और पत्थरों से टकरा गई।

हादसे में गुरप्रताप सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक पर पीछे बैठे साथी को कोई चोट नहीं लगी। दुर्घटना के बाद घायल गुरप्रताप सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन सिर पर चोट लगने के कारण उसकी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि यातायात पुलिस थाना भगेड़ में अमनजोत सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें