फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे बाईपास पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुर्थिया निवासी संजय कुमार (38) पुत्र जगन सिंह शुक्रवार रात करीब आठ बजे बाइक से रुद्रपुर से अपने घर जा रहे थे। नैनीताल हाईवे बाईपास स्थित जीरो प्वाइंट के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने वाला चालक वाहन समेत फरार हो गया।
घटना के बाद कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच के बाद के पुलिस ने मृतक के पास से मिले फोन के आधार पर परिजनों को सूचना दी और शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई।
विज्ञापन

सूचना पाकर परिजन विलाप करते हुए पहुंच गए और शव की शिनाख्त संजय के रूप में की। संजय के भाई हरचरन सिंह ने घटना की रिपोर्ट अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।
अगर हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी युवक की जान
कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह का कहना है कि संजय ने वाहन चलाने के दौरान हेलमेट नहीं पहना था। घटना के दौरान वह सिर के बल हाईवे पर गिरा था। इस कारण सिर में गंभीर चोट आने की संभावना है। उनका मानना है कि संभवत: युवक की मौत सिर में गंभीर चोट आने से हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। लोगों का मानना है कि अगर उसने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें