फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बाइक सवार की बंदूक स्कूटी सवार के माथे से टकराई

Wed, 12 Feb 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टकराने के बाद हवा में चल गई गोली, मामला दर्ज
विज्ञापन

- स्कूटी सवार के माथे पर लगी चोट, बोहड़वी में हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई थाना के तहत बोहड़वीं में एक बाइक सवार व्यक्ति के कंधे पर लटकी बंदूक सामने से आ रहे स्कूटी सवार व्यक्ति के माथे से टकरा गई। इसके बाद हवा में फायर भी हो गया। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं, लेकिन बंदूक के टकराने से स्कूटी सवार के माथे पर चोट लगी है। घायल स्कूटी सवार के बयान पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जगत पाल निवासी गांव पियूंगली डाकघर घराण तहसील झंडूता जिला बिलासपुर ने बताया है कि अपने पड़ोसी सोम पाल के साथ स्कूटी पर मलराओं गया था। जब यह बोहड़वीं रेन शेल्टर के पास पहुंचे तो सामने से एक बाइक सवार आ रहा था। उसने कंधे पर बंदूक डाली हुई थी। जैसे ही वह स्कूटी के पास पहुंचा तो कंधे में डाली हुई बंदूक (राइफल) की बैरल उसके माथे पर दाहिनी आंख के ऊपर की तरफ लग गई। बैरल से चोट लगने के बाद बंदूक दूसरी तरफ घूम गई और हवा में फायर हो गया। बाइक सवार ने अपनी गलती मानी और इलाज का खर्चा उठाने को कहा, लेकिन अब वह इलाज का खर्च देने से भी इंकार कर रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें