फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर/केमरी। एक तेज रफ्तार टेंपो ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक टेंपो लेकर भाग गया। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम दनकरा निवासी बृजेश कुमार सिंह गंगवार (21) नगर में पुरानी तहसील रोड स्थित एक सराफ की दुकान पर काम करता था। गुरुवार को बृजेश बाइक से दुकान पर आ रहा था। उसके साथ ही बाइक पर गांव निवासी जयदेव गंगवार भी बैठा था। पिपलिया मिश्र अनवरिया रोड पर ग्राम हरैया कलां के पास सुबह करीब आठ बजे कोहरे के बीच सामने से आ रहे एक टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक टेंपो लेकर भाग गया। इसके बाद मौके पर तमाम राहगीर व अन्य ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस के जरिए दोनों को नगर के सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल जयदेव को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना की सूचना से मृतक के घर में कोहराम मच गया और परिजन विलाप करते हुए अस्पताल पहुंच गए। केमरी थाने में घटना की रिपोर्ट लिखाई गई है। बाइक सवार हेलमेट पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें