जम्मू-कश्मीर के उड़ी में पाक परस्त आतंकियों के बारामूला में सेना कैंप पर हमले के विरोध में सोमवार को झंडूता में लोग सड़कों पर उतर आए। क्षेत्र के युवाओं ने हाथों में तिरंगे थामकर बाइक रैली निकाली।
इसके बाद में उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शन के तहत पूर्व सैनिक शेर सिंह और जसवंत सिंह ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोपहिया वाहनों पर सवार युवाओं ने हाथों में तिरंगे थामकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
इसके बाद में नारेबाजी करते हुए उन्होंने नवाज शरीफ का पुतला भी जलाया। युवाओं ने कहा कि पीओके में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाया पाक परस्त आतंकी कई स्थानों पर गोलाबारी करते हुए भारत में घुसपैठ का प्रयास कर रहे हैं।
उनकी यह करतूत किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि भारतीय सेना उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रही है, लेकिन जरूरत पड़ी तो युवाओं के साथ ही देश का हर नागरिक भी मोर्चे पर जाने के लिए तैयार बैठा है।
प्रदर्शन में दिनेश चंदेल, मनीष चंदेल, अभिषेक, अनिल, मनोज, मिथुन, वीरेंद्र, रवि, भूपेंद्र, रिशु, दीपक, राहुल, प्रशांत, पंकज, सूर्यकांत, विनोद, नवीन, अजय, जसवीर, मनु, सोनू, शुभम, रमाकांत, अनूप और बलविंद्र ने भाग लिया।