दि भराड़ी एक्स स्टूडेंट्स सोशल वेलफेयर समिति भराड़ी की मासिक बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
मासिक बैठक में सर्वसम्मति से सहायता राशि देने का हुआ निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी एक्स स्टूडेंट्स सोशल वेलफेयर समिति भराड़ी की बैठक शनिवार को भराड़ी में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रधान आजाद चंद वर्मा ने की। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और विचार विमर्श किया गया।
बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आपदा प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में सहायता राशि प्रदान की जाए और सर्वसम्मति से 51 हजार रुपये की राशि आपदा राहत कोष में दी गई। इसके अलावा क्षेत्र के चार लोगों की 40 हजार रुपए से सहायता की गई। इसमें सुशीला कुमारी पत्नी स्वर्गीय विधि चंद गांव सलाहों को पति के निधन पर 10 हजार रुपये, मलखो देवी पत्नी स्वर्गीय रिफड़ राम गांव भपराल को पति के निधन पर 10 हजार रुपये, सुरेश चंद पुत्र स्वर्गीय जयराम गांव भपराल की पत्नी की किडनी ऑपरेशन के लिए 10 हजार रुपये और संतोष कुमार पुत्र हेमराज गांव लढ़याणी को ट्रैक्टर से दुर्घटना होने पर 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस प्रकार समिति द्वारा कुल 91 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की गई। आजाद चंद वर्मा ने आपदा के समय पर सभी सदस्यों द्वारा दी गई सहयोग राशि के लिए आभार जताया। बैठक में समिति के उपप्रधान ज्ञानचंद भारद्वाज, महासचिव जेके शर्मा, कोषाध्यक्ष जेएन शर्मा, शंकर राम कौशल, प्रेम सागर शर्मा, डॉ. आरके शर्मा, देवराज शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।