नम्होल में लोगों से बातचीत करते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। स्रोत: डीपीआरओ
-सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। महाशिवरात्रि का पर्व जिले भर में श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। पर्व के दूसरे दिन महाशिवरात्रि वीरवार को विभिन्न मंदिरों और शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना हुई और भजन कीर्तन के साथ भंडारे हुए। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
भराड़ी क्षेत्र के शिव मंदिर लढयानी, शिव मंदिर बाड़ी, टौणी देवी मंदिर भराड़ी सहित अन्य प्रमुख शिवालयों में भंडारे हुए और दूर-दूर से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। हालांकि पूरे दिन बारिश होती रही मगर श्रद्धालुओं को आना-जाना बराबर लगा रहा।
नम्होल में लोगों से बातचीत करते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। स्रोत: डीपीआरओ