फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरी ने जीता नातड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

Tue, 01 Mar 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजगाईं सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान नातड़ा में चल रही मुनीष मेमोरियल क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ।
विज्ञापन


क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब बैरी पंचायत की टीम ने जीता। फाइनल में बैरी पंचायत की टीम ने पंजगाईं की टीम को 12 रनों से पराजित किया।

समापन समारोह में ग्राम पंचायत प्रधान सुशील कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की पंचायतों की 56 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने के लिए क्लब की ओर से इस तरह की खेलों का आयोजन किया जाता है।

उन्होंने क्लब के सदस्यों को प्रतियोगिता के रख-रखाव के लिए 3100 रुपये की नगद राशि दी। इस मौके पर बीडीसी सदस्य भुवनेश गौतम, स्कूल प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष सुनील गौतम, उपप्रधान अनुराज गौतम, वार्ड सदस्य जयपाल,  व्यवसायी प्रेम कुमार चंदेल, अरविंद शांडिल्य और प्रदीप ठाकुर सहित क्रिकेट क्लब सदस्य और अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें