घुमारवीं में होने वाले जिला स्तरीय ग्रीष्मोत्सव के लिए दस प्रतिभागियों का हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। जिला स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में इस बार आयोजित होने वाले कहलूर क्वीन ताज के लिए कड़ा मुकाबला होने वाला है। ऑडिशन राउंड के बाद चयनित दस सुंदरियां इस ताज को जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।
स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में इन दिनों इन युवतियों को तराशने के लिए ग्रूमिंग सेशन का आयोजन किया जा रहा है। इन युवतियों को बिलासपुर की ही शालू ठाकुर मिसेज इंडिया आईएमपी-2018 टिप्स दे रही हैं। इस प्रतियोगिता के अंतिम 10 प्रतिभागियों में नीतिका, वैशाली, आस्था, वंदना, नेहा, पायल, प्रजा, आरती, वेदांती और जाह्नवी भाग ले रही हैं। कहलूरी क्वीन प्रतियोगिता के पहले दिन कैट वाक के साथ हिमाचली राउंड, दूसरे दिन परंपरागत भारतीय राउंड, टैलेंट राउंड तथा तीसरे एवं अंतिम दिन प्रश्नोत्तरी राउंड होगा। इस अवसर बाल विकास अधिकारी रंजना शर्मा, डॉ. रीता, प्रो. किरण और फूला चंदेल उपस्थित रहीं।