फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बीडीटीएस कार्यालय सचिव स्वदेश ठाकुर सेवानिवृत्त

विज्ञापन
बीडीटीएस के कार्यालय सचिव स्वदेश ठाकुर को सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित करते सदस्य। स्रोत: जागरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। बीडीटीएस के कार्यालय सचिव स्वदेश ठाकुर 34 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में ट्रक ऑपरेटरों और पदाधिकारियों ने भाग लेकर उनके योगदान को याद किया।
विज्ञापन

वर्ष 1992 में बीडीटीएस से जुड़े स्वदेश ठाकुर ने संस्था में कंप्यूटर प्रणाली की शुरुआत कर कार्यप्रणाली को डिजिटल स्वरूप देने में अहम भूमिका निभाई। वक्ताओं ने कहा कि उस समय डिजिटल व्यवस्था लागू करना आसान नहीं था, लेकिन उनके प्रयासों से संस्था की कार्यशैली आधुनिक बनी। सभा के प्रधान जीत राम गौतम ने कहा कि स्वदेश ठाकुर ने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी और समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। पूर्व सचिव शमशेर चंद गौतम और पूर्व महासचिव कुलदीप गौतम ने भी उनके कार्य और व्यवहार की सराहना की। इस मौके पर उप प्रधान गंगा सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान कमल किशोर, जय सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महासचिव प्रदीप ठाकुर, अध्यक्ष कश्मीर सिंह ठाकुर, मुख्य संरक्षक अनिल हैप्पी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें