कुल्लू मनाली की ओर जा रहे पर्यटकों हुए वाटरफॉल की तरफ आकर्षितसलापड़ पुल के साथ बीबीएमबी के डैहर पावर हाउस के पास दिखा नजारा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बिलासपुर। बिलासपुर, मंडी की सीमा के साथ लगते बीबीएमबी के सलापड़ डैहर पावर हाउस से शुक्रवार 12:00 बजे के करीब पानी छोड़ा। इस दौरान पुराने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुल्लू मनाली की ओर जाने वाले पर्यटक इस वाटर फॉल के मनमोहक और रोमांचकारी दृश्य को देखने के लिए करीब आधा घंटा वहां रुके।
हर वर्ष बरसात के दौरान सैकड़ों लोग सलापड़ से छह किलोमीटर दूर पर स्थित कोल डैम परियोजना के वाटर फॉल का नजारा देखने पहुंचते हैं। ठीक उसी तरह शुक्रवार को वाटर फॉल सलापड़ पुल के साथ बीबीएमबी के डैहर पावर हाउस के पास देखने को मिला। यहां परियोजना के एक्स्ट्रा वाटर शूट स्पिल-वे पर छोड़े जाने वाले पानी से वाटर फॉल जैसा नजारा बनता है। साल में एक आध बार होने वाले इस रोमांचकारी वाटर फॉल के दीदार को स्थानीय लोगों सहित एनएच से गुजरने वाले पर्यटक भी उमड़ते हैं। परियोजना की ओर से बरसात में बहकर आई सिल्ट व इमरजेंसी गेट्स सहित अन्य भंडारण टैंकों की साफ-सफाई के लिए शूट से पानी छोड़ा जाता है। परियोजना के शूट से पानी छोड़ने के चंद मिनटों में ही पानी स्पिल-वे से उछलते हुए करीब 100 फुट की ऊंचाई से सतलुज में गिरता रहा। इस दौरान सतलुज के दूसरी ओर इस अद्भुत नजारे व वाटर फॉल को देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े।
लोगों ने बताया कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) प्रशासन ने शुक्रवार 12:00 बजे को सुंदरनगर की झील से आ रहे पानी को सलापड़ के पास सतलुज नदी में हजारों क्यूसेक लीटर पानी छोड़ा। अचानक पानी छोड़े जाने से नुकसान भी हो सकता था। वैसे तो पानी छोड़ने की जानकारी प्रशासन व पुलिस को दी जाती जा रही है। लोगों को भी सायरन और व्हीकल लाउड स्पीकर से सूचित किया जाता है। वहीं पानी छोड़ने की सूचना बीबीएमबी प्रबंधन ने पहले ही बरमाणा थाना को दी थी, जिसके चलते पुलिस के जवान वहां मौजूद थे। ताकि अगर कोई भी दुर्घटना हो तो उसे समय पर संभाला जा सके।