फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नियुक्ति का इंतजार कर रहे 140 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सितंबर में निकला था भर्ती परीक्षा का परिणाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश के 140 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी करीब ढाई माह से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश चयन लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित इस भर्ती परीक्षा और साक्षात्कार का परिणाम सितंबर 23 में निकाला गया था, लेकिन चयनित 140 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों को सरकार की ओर से अभी तक नियुक्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन

चयनित चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय बाद आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के खाली पद भरने के लिए बीते साल भर्ती परीक्षा कराई गई। वह कई साल से इस परीक्षा की तैयारियों में जुटे थे। उम्मीद थी कि परीक्षा में सफल होने के बाद तुरंत नौकरी मिल जाएगी। इसी उम्मीद के चलते उन्होंने निजी क्षेत्र की नौकरी भी छोड़ दी, लेकिन सरकार करीब ढाई माह बाद भी नियुक्ति नहीं कर पाई है। चयनित चिकित्सा अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से मांग की कि उन्हें जल्द नियुक्ति दी जाए। क्योंकि वह बेरोजगार बैठे हैं साथ कोई भी निजी क्षेत्र की कंपनी उन्हें कम समय अवधि के लिए नौकरी पर रखना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें