श्री नयनादेवी(बिलासपुर)। बीआरसीसी भवन स्वारघाट में निपुण भारत मेले का आयोजन किया गया। मेले की अध्यक्षता बीईईओ देवेंद्र चौहान ने की, जबकि मुख्यातिथि के रूप में डीपीओ दीपचंद गौतम उपस्थित हुए।
मेले में शिक्षा खंड श्री नयनादेवी जी और स्वारघाट के कुल 22 केंद्रों के लगभग 150 शिक्षकों ने भाग लिया। मेले में प्री-प्राइमरी कक्षा के बच्चों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में पहले स्थान पर राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला बस्सी, दूसरे स्थान पर राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला सयोता और तीसरे स्थान पर राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला भटेड़ ने बाजी मारी। मेले में प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर अतुल शर्मा, सीएचटी दिनेश कुमार राणा, एचटी गुरमेल सिंह उपस्थित रहे। संवाद