बिलासपुर में मुस्लिम समुदाय की बैठक शनिवार को वीरदीन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष नसीम मोहम्मद दीदान, उपाध्यक्ष असलम खान और कार्यकारिणी सदस्य आसिफ अली विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में जिला मुस्लिम वेलफेयर कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से बशीर दुरानी को प्रधान नियुक्त किया गया। जबकि जफर खान को वरिष्ठ उपप्रधान, नासिर खान, रजाक मोहम्मद, महबूब हाशमी और मोहम्मद इरफान को उपप्रधान, मोहम्मद रफी को महासचिव, रफीक मोहम्मद को संयुक्त सचिव, अब्दुल रहमान को प्रेस सचिव, सफी मोहम्मद को कोषाध्यक्ष, नसीम को सह-कोषाध्यक्ष, सरफूदीन को मुख्य संगठन सचिव, रमजान दुरानी को संगठन सचिव, शाल अली को मुख्य संरक्षक, वीरदीन को मुख्य सलाहकार, मोहम्मद इकबाल को कानूनी सलाहकार, जफर अली को सलाहकार, मोहम्मद अकरम को लेखाकार, जावेद खान को निदेशक शिक्षा प्रचार और हुसैन अली को जिला समन्वयक बनाया गया।
अल्लादित्ता, हनीफ मोहम्मद, शम्मी खान, मोहम्मद बिलाल, मोहम्मद उमर, बशीरू दीन, फारूख मोहम्मद, फतेह मोहम्मद, संजय खान, हाजी फैज मोहम्मद और रजाक मोहम्मद को कार्यकारिणी सदस्यों में शामिल किया गया। नवनियुक्त प्रधान बशीर दुरानी ने बताया कि कमेटी की मासिक बैठक प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को आयोजित होगी।