फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरठीं ने मंडी कॉलेज को हराकर जीती वॉलीबॉल की ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)। उपमडंल झंडूता की बड़गांव पंचायत में गुग्गा जाहर वीर मेले में स्व. जय सिंह चंदेल की याद में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कमेटी प्रधान संजीव चंदेल ने बताया कि इसमें 16 टीमों ने कबड्डी और वॉलीबाल में दमखम दिखाया।
कबड्डी के फाइनल में बड़गांव-1 ने बड़गांव-2 को हराकर कर ट्रॉफी पर कब्जा कि या। वॉलीबाल में बरठीं-1 की टीम ने मंडी कॉलेज को 2-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले सेमीफाइनल में बरठीं-1 ने बलोह की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा मंडी कॉलेज ने बड़गांव को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। राहुल को बेस्ट वॉलीबाल खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन

विजेता टीमों को 7100 और 6100 रुपये की इनामी राशि और ट्रॉफी दी गई। । उन्होंने विजेता टीमों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। साथ ही मेले के सफल आयोजन के लिए स्थानीय पंचायत और मेला कमेटी को भी बधाई दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर बीडीसी पूर्व उपाध्यक्ष मंगल ठाकुर, पूर्व पंचायत प्रधान निक्कू राम, बहादुर सिंह चंदेल, सुषम चंदेल, विनय गौतम, सौरव गौतम, सुधीर चंदेल, अमन चंदेल, देशराज ठाकुर, हरनाम सिंह चंदेल, प्रिंस गौतम, वासुदेव करमचंद शास्त्री, संतोष कुमार, हरीश, सुनील और मनोहर सहित अन्य लोग उपस्थित रहेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें