फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गड्ढों में तब्दील बरठीं-मलारी सड़क, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
बरठीं मलारी मलांगन कलर भड़ोलीकलां सड़क मार्ग । संवाद
विज्ञापन
मलारी-कलर मार्ग का तीन किलोमीटर हिस्सा खस्ताहाल, बारिश में गड्ढों में भर रहा पानीशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। बरठीं-मलारी-मलांगन-कलर-भड़ोलीकलां सड़क मार्ग की हालत बेहद खस्ताहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह पड़े गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों को इनकी गहराई का पता नहीं चल पाता, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।
सड़क की बदहाली से पैदल राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन पास देते समय गड्ढों में चले जाने से वाहनों के कलपुर्जे टूट रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कई दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बरसात में मांडवा पुल के समीप पहाड़ियों से मिट्टी, पत्थर और चट्टानें गिरने के खतरे के चलते प्रशासन ने झंडूता-मांडवा-भड़ोलीकलां-शाहतलाई सड़क को वाहनों और पैदल आवाजाही के लिए बंद कर दिया था। इसके बाद कोटधार क्षेत्र की डेढ़ दर्जन से अधिक पंचायतों के हजारों लोगों के लिए भल्लू-बिल्लौर-पिपलुघाट-धराड़-प्राहू-बलघाड़ मार्ग को वैकल्पिक सड़क बनाया गया। इससे बरठीं-मलारी-मलांगन-कलर-भड़ोलीकलां मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और सड़क की हालत और खराब हो गई। वर्तमान में मलारी-कलर मार्ग का करीब तीन किलोमीटर हिस्सा बेहद खराब है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन बरठीं के सहायक अभियंता सचिन नड्डा ने बताया कि सड़क के गड्ढों को जेसीबी की मदद से भरने का कार्य दो-तीन दिन में शुरू करने का प्रयास है। विभाग ने सालाना मरम्मत योजना के तहत करीब 20 लाख रुपये की लागत से टारिंग के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। मौसम खुलने और कार्य आवंटित होने के बाद टारिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें