फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दिवाली तक पेंशनरों के लंबित एरियर और 15 फीसदी डीए की किस्त जारी करे सरकार

विज्ञापन
औहर में आयोजित पेंशनरों की बैठक में मौजूद पेंशनर। स्रोत: पेंशनर
विज्ञापन
औहर इकाई की बैठक में पेंशनरों ने चेताया,मांगें पूरी नहीं हुईं तो संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की औहर इकाई की बैठक इकाई प्रधान सीताराम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन नरोत्तम धीमान ने किया। इसमें राज्य महासचिव ठाकुर हुकम सिंह, जिला प्रधान जगदीश दिनेश, प्रदेश उप प्रधान महिला विंग तारा चंदेल और जिला उप प्रधान शशि चंदेल विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत दिवंगत पेंशनरों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई।
इकाई प्रधान सीताराम शर्मा ने बताया कि औहर इकाई में वर्तमान में 415 सदस्य हैं। उन्होंने सरकार से पेंशनरों के लंबे समय से लंबित डीए एरियर का शीघ्र एकमुश्त भुगतान करने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि इकाई का वार्षिक सम्मान समारोह 24 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसमें 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने मुख्यमंत्री की ओर से अब तक पेंशनरों को दिए गए एरियर के भुगतान का स्वागत किया। साथ ही सरकार से मांग की गई कि वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के शेष एरियर और डीए की लंबित 15 प्रतिशत किस्तों का भुगतान दिवाली तक सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने लंबित भुगतान को लेकर जल्द निर्णय नहीं लिया तो पेंशनरों के पास संघर्ष का रास्ता अपनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। नरोत्तम धीमान, प्रेम लाल ठाकुर, सोहनलाल ठाकुर, तारा चंदेल, शशी चंदेल और सीताराम नेगी ने भी अपने विचार रखे। राज्य महासचिव ठाकुर हुकम सिंह ने प्रदेश स्तर पर एसोसिएशन की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। जिला प्रधान जगदीश दिनेश ने कहा कि जिला संगठन पूरी तरह संगठित है और पेंशनरों की समस्याओं का समय अनुसार समाधान किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से लंबित 15 प्रतिशत डीए का भुगतान जल्द करने तथा पेंशनरों की सभी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए जेसीसी की बैठक शीघ्र बुलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर पर समय रहते समाधान नहीं हुआ तो प्रदेश के पेंशनर संघर्ष की राह अपनाने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर सूरम सिंह चंदेल, मदन चंदेल, कर्म सिंह, प्रकाश चंदेल, सीताराम, जोगिंदर सिंह, जयमल सिंह, नंद लाल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अक्षर कुमार शर्मा, जगन्नाथ शर्मा, अमरनाथ ठाकुर और कोषाध्यक्ष प्रेम लाल शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें