फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरमाणा ट्रक यूनियन में फिर बदला नेतृत्व, जीतराम गौतम बने प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा सिंह ठाकुर बने उपप्रधान, पांच साल में छठी बार बदली कमान
विज्ञापन

गंगा सिंह के पाला बदलते ही समीकरण बदला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर ट्रक ऑपरेटर सहकारी सभा बरमाणा में एक बार फिर सत्ता परिवर्तन हो गया है। रविवार को सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं विभाग की निगरानी में हुई बैठक में जीतराम गौतम को प्रधान और गंगा सिंह ठाकुर को उपप्रधान चुना गया। खास बात यह रही कि हाल तक नीलम चंदेल खेमे के साथ माने जा रहे गंगा सिंह ठाकुर के पाला बदलने से यूनियन की राजनीति में नया मोड़ आ गया।
सहकारी विभाग की ओर से इंस्पेक्टर कृतिका ठाकुर और जिला ऑडिट अधिकारी रामप्रकाश की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनिर्वाचित प्रधान जीतराम गौतम ने बताया कि शेष पदाधिकारियों की नियुक्ति एक सप्ताह में कर दी जाएगी। बरमाणा ट्रक यूनियन में पिछले पांच वर्षों के दौरान नेतृत्व परिवर्तन का सिलसिला जारी रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 के चुनावों के बाद पहले जीतराम गौतम फिर राकेश ठाकुर, उसके बाद लेखराम वर्मा, फिर दोबारा जीतराम गौतम और बाद में नीलम कुमार चंदेल प्रधान बने। अब एक बार फिर जीतराम गौतम को नेतृत्व सौंपा है। पांच वर्षों में यह छठा मौका है जब यूनियन को नया प्रधान मिला है। इनमें दो बार अविश्वास प्रस्ताव और चार बार आपसी समझौते व समर्थन बदलने के कारण कार्यकारिणी में फेरबदल हुआ। हाल के दिनों में सदस्यों के समर्थन में बदलाव आने से नीलम चंदेल की कार्यकारिणी अल्पमत में आ गई। इसके बाद नई कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया शुरू हुई और जीतराम गौतम की वापसी का रास्ता साफ हो गया।
नवनियुक्त उप प्रधान गंगा सिंह ठाकुर ने कहा कि कुछ सदस्य पूर्व कार्यकारिणी के कामकाज से संतुष्ट नहीं थे। इस कारण उन्होंने अपना समर्थन वापस लिया और नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया। प्रधान जीतराम गौतम ने कहा कि सभी ट्रांसपोर्टरों को साथ लेकर चलना और उनके हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन



चुनाव प्रक्रिया अवैध : चंदेल
नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विवाद भी गहरा गया है। पूर्व प्रधान नीलम कुमार चंदेल ने चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह अवैध बताते हुए इसे सुनियोजित षड्यंत्र करार दिया है। नीलम चंदेल ने कहा कि यूनियन से जुड़ा मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में किसी भी प्रकार के चुनाव करवाना नियमों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि बैठक के दौरान उनके समर्थक सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें बैठक से बाहर जाने के लिए कहा गया। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के पास केवल नौ सदस्य हैं, जिनमें से दो पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं। ऐसे में नौ सदस्यों के आधार पर नई कार्यकारिणी का गठन नियमों के अनुरूप नहीं है। चंदेल ने कहा कि वह इस पूरी प्रक्रिया को कानूनी चुनौती देंगे और नई कार्यकारिणी को मान्यता नहीं देते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें