फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरमाणा ट्रक सभा दिवाली पर ट्रांसपोर्टरों को देगी तोहफे

Thu, 09 Oct 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीटीएस ने की लंबित हाइक राशि बांटने की शुरुआत
विज्ञापन

चार चरणों में दिवाली से पहले किए जाएंगे चेक वितरण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा ट्रक परिवहन सभा ने इस दिवाली ट्रांसपोर्टरों को तोहफा देने की घोषणा की है। 5 से 6 करोड़ रुपये की राशि पारदर्शिता के साथ ट्रांसपोर्टरों में बांटी जाएगी। बीडीटीएस के प्रधान नीलम चंदेल ने बताया कि लंबित हाइक राशि को 1.45 दर के साथ मंजूर कराने में कार्यकारिणी सफल रही। इसमें डिस्टेंस कवर राशि लगभग 31.50 लाख रुपये है, जिसे सभी ट्रांसपोर्टरों में बांटा जाएगा।
विज्ञापन

सभा के महासचिव सुरेश चौधरी ने कहा कि ऑपरेटरों को मिलने वाली हाइक की परंपरा फिर से शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि दिवाली गिफ्ट चार चरणों में वितरित होगा। 11 अक्तूबर को स्वारघाट फॉरेस्ट रेस्ट हाउस, नयना देवी, स्वारघाट, तनबौल और किरतपुर के ट्रांसपोर्टरों को चेक बांटे जाएंगे। 12 अक्तूबर को बिलासपुर बीडीटीएस कार्यालय कल्लर, जबली, बिलासपुर शहर और चांदपुर क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों को लाभ दिया जाएगा। 13 अक्तूबर को घुमारवीं, कुठेड़ा, लदरौर, घुमारवीं, बरठीं और समोह क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों को चेक देंगे। 14 अक्तूबर को बरमाणा बीडीटीएस कार्यालय, हरनोड़ा, बरमाणा, पंजगाईं, धौण कोठी, धार टटोह, बागी और बिनौला क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों को चेक प्रदान किए जाएंगे। कहा कि जो ट्रांसपोर्टर इन तिथियों में अपना गिफ्ट नहीं ले पाएंगे, वे दिवाली से पहले बरमाणा कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें