फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मतनोह जंगल में कक्कड़ का शिकार, दो के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 13 Jun 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुनकर वन रक्षक ने की जांच
विज्ञापन

मृत कक्कड़ बरामद, शिकार में प्रयुक्त बंदूक बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट वन परिक्षेत्र के तहत मतनोह जंगल में एक मादा कक्कड़ (बार्किंग डियर) के शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को बंदूक और मृत मादा कक्कड़ के साथ पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस थाना स्वारघाट के सुपुर्द कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार स्वारघाट बीट के वन रक्षक राहुल कुमार गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मतनोह जंगल की दिशा से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। संदेह होने पर उन्होंने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान सूचना मिली कि कुछ लोगों ने कक्कड़ का शिकार किया है और उसका शव गांव धारभरथा की पालंगरी गांव सुरल के एक घर के समीप रखा गया है। वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां एक मादा कक्कड़ मृत अवस्था में पाई गई। मौके पर मौजूद विक्की कुमार निवासी गांव बलिहार झंडूता से पूछताछ की गई। उसने बताया कि उसका साथी महेंद्र सिंह निवासी गांव धारभरथा शिकार में प्रयुक्त बंदूक लेकर अपने घर चला गया है। इसके बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और शिकार में इस्तेमाल की गई बंदूक भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र अधिकारी स्वारघाट वेद प्रकाश ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकारियों ने जंगल में एक मादा कक्कड़ को गोली मारी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने मृत मादा कक्कड़ और शिकार में प्रयुक्त बंदूक के साथ दो व्यक्तियों को पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई के लिए पुलिस थाना स्वारघाट के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों के शिकार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें