फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गड्ढों में तब्दील बम्म-बगेटू सड़क, हादसे का सता रहा डर

विज्ञापन
बदहाल बम्म बगेटू सड़क। संवाद
विज्ञापन
बारिश के बाद सड़क में भरा पानी, वाहन चालकों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

पंतेहड़ा पंचायत के उपप्रधान ने जल्द मरम्मत करवाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बम्म (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत बम्म और पंतेहड़ा पंचायतों को जोड़ने वाली बम्म-बगेटू सड़क की खस्ताहाल हालत से स्थानीय लोग परेशान हैं। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे पड़े हैं। बारिश के बाद इनमें पानी भरने से वाहन चालकों को सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। बम्म से बगेटू तक का यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन इस सड़क से गुजरते हैं। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को संभलकर चलना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने गड्ढों के कारण हादसा होने की आशंका जताई है। बारिश के दौरान सड़क की हालत और खराब हो गई है। कई जगह गड्ढों में पानी भरने से सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से दिखाई नहीं देते। इससे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने या वाहन मोड़ने पड़ते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पंतेहड़ा पंचायत के उपप्रधान शीतल भारद्वाज ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खराब सड़क के कारण लोगों को रोजाना परेशानी हो रही है। गड्ढों से वाहनों को नुकसान पहुंचने के साथ हादसे का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

कोट
सड़क का निरीक्षण किया जा चुका है। बम्म-बगेटू सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के विस्तारित रखरखाव के तहत आती है। सड़क के रखरखाव को लेकर संबंधित ठेकेदार से बातचीत की गई है। बरसात का मौसम खत्म होते ही सड़क की मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

-पंकज चंदेल, सहायक अभियंता,लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें