फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कसौली विस के हरिपुर पंचायत में मिला पाकिस्तान लिखा हुआ गुब्बारा

Thu, 20 Aug 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
ग्राम पंचायत हरिपुर के गांव पाथरू में घर के समीप मिला पाकिस्तान लिखा हुआ गुब्बारा। स्रोत : पुलि
विज्ञापन
डिजिटल पर न चलाएं..................
विज्ञापन

गांव के व्यक्ति ने गुब्बारा देखकर पंचायत प्रतिनिधियों को दी सूचना
क्षेत्र में रहते हैं विशेष समुदाय के लोग, आपसी सौहार्द से रहते सभी
परवाणू पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर की आगामी जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरिपुर के गांव पाथरू में घर के समीप पाकिस्तान लिखा हुआ गुब्बारा मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पाथरू गांव निवासी नितिन शांडिल ने बताया कि वह बाहर रहते हैं और काफी समय बाद घर आए थे। इस दौरान घर के पास उन्हें एक गुब्बारा पड़ा दिखाई दिया, जिस पर पाकिस्तान लिखा हुआ स्पष्ट नजर आ रहा था। उन्होंने मामले की जानकारी ग्राम पंचायत हरिपुर के प्रधान एवं उप-प्रधान को दी। वहीं प्रधान ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची को गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत हरिपुर में विशेष समुदाय के लोग भी काफी संख्या में रहते हैं। हालांकि यहां विभिन्न समुदायों के लोग आपसी सौहार्द के साथ रहते हैं। ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की किसी भी संदिग्ध वस्तु को लेकर बिना तथ्य सामने आए किसी समुदाय अथवा व्यक्ति पर संदेह करना उचित नहीं होगा। मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही सामने आनी चाहिए।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने कहा कि मामले में आगामी छानबीन की जा रही है और जांच के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल यह भी जांच का विषय है कि पाकिस्तान लिखा गुब्बारा पाथरू तक किस दिशा से आया और यह महज हवा के साथ उड़कर पहुंचा अथवा इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस की जांच के बाद ही इस संबंध में वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें