फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बालाजी वॉरियर, स्ट्राइकर इलेवन और बूम शिवा सेमीफाइनल में

Sun, 11 Jan 2026 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विरासत-ए-कहलूर के सेमीफाइनल में पहुंची स्ट्राइकर इलेवन की टीम। स्रोत: टीम
विज्ञापन
-विरासत-ए-कहलूर की चारों सेमीफाइनल टीमें तय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लुहणू क्रिकेट मैदान में चल रही विरासत-ए-कहलूर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रविवार को तीन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में बालाजी वॉरियर, स्ट्राइकर इलेवन और बूम शिवा ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

पहला मुकाबला बालाजी वॉरियर और जुखाला के बीच खेला गया। जुखाला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बालाजी वॉरियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 138 रन बनाए। इसमें अखिलेश सोनी ने 79 रन की पारी खेली। इसके अलावा कार्तिक ने 25 रन का योगदान दिया। जुखाला की ओर से ओमी ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जुखाला टीम आठ विकेट खोकर 112 रन ही बना पाई और 26 रन से मैच हार गई। जुखाला की ओर से अनिल ने 19 गेंद में 46 रनों की पारी खेली। बालाजी वॉरियर की ओर से आकाश ने तीन विकेट हासिल किए। दूसरा मुकाबला स्ट्राइकर इलेवन और बिलासपुर लाइंस के बीच खेला गया। स्ट्राइकर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट खोकर 109 रन बनाए। इस पारी में जावेद ने 50 और अर्नव ने 44 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर लाइंस की टीम नौ ओवर में 72 रन पर ऑलआउट हो गई। स्ट्राइकर इलेवन की ओर से रमन ने सात विकेट चटकाए। तीसरा मुकाबला चौहान स्पोर्ट्स हब और बूम शिवा के बीच खेला गया। चौहान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 10.1 ओवर में 44 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बूम शिवा की ओर से संजीव ने चार विकेट हासिल किए। बूम शिवा ने बिना विकेट खोए 3.3 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें