फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 5.9 ग्राम चिट्टे के मामले में आरोपी को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। 5.9 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में विशेष न्यायाधीश घुमारवीं की अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी है। आरोपी करीब नौ महीने से न्यायिक हिरासत में था। अदालत ने उसे एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर रिहा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

11 फरवरी 2026 की रात करीब 2:10 बजे बगठेड़ू में गश्त के दौरान पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति ने अपनी जेब से कुछ फेंका और तेज कदमों से आगे बढ़ने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर फेंकी गई वस्तु की जांच की तो पारदर्शी पॉलीथिन में भूरे रंग का पदार्थ मिला। पुलिस ने जांच के बाद इसे चिट्टा बताया। इसका वजन 5.9 ग्राम पाया गया। इसके बाद पुलिस थाना घुमारवीं में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें