फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाया बैग लेस डे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। डीएवी पब्लिक स्कूल श्री नयना देवी जी में पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए बैग लेस डे निर्धारित किया गया। बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से शनिवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सभी बच्चों ने पेपर, ब्रश, और पेंट के साथ-साथ क्ले की सहायता से अपनी उत्कृष्ट कलाकृतियों का निर्माण भी किया। प्रधानाचार्य डॉ. हरीश शर्मा ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मक निपुणता के साथ-साथ रंगों की धारणा से संबंधित कौशल को बढ़ाने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि स्कूल में इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन आगे भी किया जाता रहेगा। इससे बच्चों का व्यक्तित्व विकास होता है। बच्चे अपने दोस्तों की मदद करना और उनकी देखभाल करना सीखते हैं। इससे बच्चों के सीखने के अनुभव में भी सुधार होता है। वह अपने आप निर्णय लेना सीखते हैं। स्कूल के दौरान होने वाली गतिविधियों में भाग लेने से बच्चे सही दिशा में आगे बढ़ पाते हैं। इस मौके पर सभी अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें