फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वयंसेवियों को बताए साइबर क्राइम से बचाव के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
-कन्या पाठशाला बिलासपुर में एनएसएस शिविर आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों को पुलिस ने कानून का पाठ पढ़ाया।

महिला थाना प्रभारी डिंपल और कमल प्रकाश ने कहा कि अपराध की रोकथाम के लिए कई एक्ट बनाए गए हैं। लड़कियों की सुरक्षा के मद्देनजर पॉक्सो एक्ट इनमें से एक है। आपराधिक वारदातों में संलिप्त पाए जाने पर अलग-अलग तरह की सजाओं का प्रावधान है। थाना प्रभारी डिंपल ने एनएसएस स्वयंसेवियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के साथ ही साइबर क्राइम से बचाव के टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिवेश में मोबाइल एक तरह से जरूरत बन चुका है। ऑनलाइन पढ़ाई के लिहाज से यह बच्चों के लिए भी काफी फायदेमंद है, लेकिन इसमें काफी सावधानी बरतने की जरूरत भी है। साइबर अपराधी बच्चों और अन्य लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे धोखाधड़ी करने के साथ ब्लैकमेल भी करते हैं। इससे बचने के लिए बच्चों को जागरूक रहना होगा। उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि उनके साथ कुछ गलत होने पर वह बेझिझक पुलिस को इसकी सूचना दें। ताकि गलत करने वालों को दंडित किया जा सके। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी बिंद्रा और सोनिका भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें