संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। विश्व पर्यावरण दिवस पर साइकिलिंग एसोसिएशन बिलासपुर ने घुमारवीं में साइकिल रैली करवाई। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। घुमारवीं बाजार से शुरू हुई साइकिल रैली सीर खड्ड, एसडीएम कार्यालय से होते हुए गांधी चौक के पास समाप्त हुई। प्रतिभागियों ने पांच किलोमीटर साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली में युवाओं के साथ बुजुर्ग भी शामिल रहे।
प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया था। एक वर्ग में पांच से 14 साल आयु वर्ग के वर्ष के बच्चों को रखा गया था। दूसरे वर्ग में 14 साल से ऊपर के प्रतिभागी शामिल रहे। तीसरा वर्ग में लड़कियों को रखा गया था। छोटे बच्चों के वर्ग में आयुष ने पहला, मृदुल ठाकुर ने दूसरा और रूपांत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
दूसरे वर्ग में सोनू ने पहला, कार्तिक ने दूसरा और आर्यन ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में सृष्टि ने पहला, अदिति ने दूसरा और परी ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को नकद राशि और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। बिलासपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विशाल जगोता, कमल महाजन, विमल महाजन, सौरभ पटियाल और धीरज धर्माणी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।