फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा नियमों का करें पालन, जीवन को सुरक्षित बनाएं : कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) पर वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) बिलासपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सड़क सुरक्षा के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) राजेश कौशल ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। राजेश कौशल ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे न केवल स्वयं यातायात नियमों का पालन करें, बल्कि अपने परिवार और समाज में भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता फैलाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों की भूमिका सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में अहम है। उन्होंने बताया कि नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाई जा सकती है। राजेश कौशल ने यातायात नियमों के बारे में बताया।
उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क पर चलते वक्त दाहिनी ओर चलने, छोटे बच्चों को सड़क पार कराने के लिए किसी बड़े व्यक्ति की मदद लेने, जेब्रा क्रॉसिंग और फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने की सलाह दी। इसके अलावा, बताया कि सड़क पार करते वक्त खड़ी गाड़ियों के सामने से या बीच से न चलें और अंधे मोड़ों से सड़क पार करने से बचें। विद्यार्थियों को असुरक्षित स्थिति में मदद के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी बताया और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने, सीट बेल्ट और हेलमेट पहनने की सलाह दी। साथ ही, रॉन्ग साइड ड्राइविंग से बचने और बिना लाइसेंस वाहन न चलाने की अपील की।
विज्ञापन


इनसेट
मदद करने के लिए गुड समैरिटन कानून
राजेश कौशल ने विद्यार्थियों को गुड समैरिटन (अच्छे नागरिक) बनने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यदि किसी घायल व्यक्ति को देखें तो उसकी मदद करने से न डरें, क्योंकि गुड समैरिटन कानून के तहत मदद करने वालों को कानूनी सुरक्षा दी जाती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मंजू राणा, चाइल्ड हेल्पलाइन बिलासपुर के समन्वयक रविंद्र जंबाल, और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें