फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी, समय पर लें परामर्श और उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं में पंचायत प्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण, नशे के दुष्प्रभावों और टीबी के लक्षणों की भी दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं खंड में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपम शर्मा की अध्यक्षता में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्राम पंचायत बाड़ी और पट्टा के पंचायत प्रतिनिधियों, उपप्रधानों, वार्ड सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति के तहत पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने, स्वच्छता बनाए रखने और संतुलित पोषण के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान में समिति की भूमिका समझाई गई।
विज्ञापन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर विशेष चर्चा की गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। मानसिक परेशानियों को छिपाने के बजाय समय रहते परामर्श और उपचार लेना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और टीबी के लक्षणों, बचाव, जांच एवं उपचार की जानकारी भी दी गई। पंचायत प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में अधीक्षक सुचेता शर्मा, हेल्थ एजुकेटर सोनिका कपूर, काउंसलर सुभाष और टीबी विभाग के सीनियर लैब असिस्टेंट कुलदीप सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें