फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: इग्नू की दिसंबर टीईई के असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
ओडीएल और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी समर्थ अकाउंट से कर सकेंगे असाइनमेंट अपलोड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने दिसंबर 2026 की टर्म एंड परीक्षा (टीईई) के लिए असाइनमेंट जमा करवाने की प्रक्रिया को लेकर अधिसूचना जारी की है। इसके तहत पात्र विद्यार्थियों को 20 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से अपने असाइनमेंट जमा करवाने होंगे। विश्वविद्यालय ने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन कार्यक्रमों में नामांकित पात्र विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन असाइनमेंट मैनेजमेंट सिस्टम (ओएएमएस) शुरू किया है। इसके माध्यम से विद्यार्थी अपने असाइनमेंट ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। विद्यार्थियों को अपने इग्नू समर्थ अकाउंट के जरिए लॉगिन कर संबंधित पाठ्यक्रम के अनुसार असाइनमेंट अपलोड करने होंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध करवाया है। इग्नू ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते असाइनमेंट जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि अंतिम समय में तकनीकी या अन्य किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों ने अपने असाइनमेंट संबंधित अध्ययन केंद्र या क्षेत्रीय केंद्र में पहले ही जमा करवा दिए हैं, उन्हें दोबारा ऑनलाइन पोर्टल पर उनकी सॉफ्ट कॉपी अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थियों को असाइनमेंट अपलोड करने से पहले विश्वविद्यालय की ओर से जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों और नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें