कन्या पाठशाला बिलासपुर में सम्मान समारोह का आयोजन
-राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
छात्राओं ने जिला स्तर पर एकल गान, शास्त्रीय संगीत, वाद्य यंत्र, भाषण और लोक नृत्य में पहला स्थान हासिल किया। छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता नेरवा चौपाल में होगी। इन छात्राओं में तान्या, स्नेह किरण, आंचल, प्रिया वर्मा, निधि, पलक, तान्या, रिया, सना, सादिया, कशिश, वैष्णवी, सुहानी, नेहा, दीपांशी, जागृति, आरजू, मन्नत वर्मा, भूमिका, मन्नत टेसू शामिल हैं। प्रधानाचार्य प्रिया पोसवाल ने सभी छात्राओं, संगीत प्रवक्ता विजय राणा और अन्य अध्यापकों को बधाई दी। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य प्रताप ठाकुर, निशा, विकास पुंडीर, राकेश भारद्वाज, चमन लाल, संजीव, पूजा, नवदीप चंद और अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।