फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राज्य खेल छात्रावास के चार खिलाड़ी अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी टीम के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
-अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के जीता है स्वर्ण पदक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर के पांच खिलाड़ियों का चयन नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी टीम के लिए हुआ है। हमीरपुर में आयोजित अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने टीम को स्वर्ण पदक दिलाया है।
विज्ञापन

राज्य खेल छात्रावास के छह खिलाड़ियों ने इस अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लिया था। इन छह खिलाड़ियों के दम पर बिलासपुर महाविद्यालय की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। छह खिलाड़ियों में से चार खिलाड़ी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। इसमें खविंद्र चौधरी, राहुल शर्मा, रोहित ठाकुर और नमनदीप शामिल हैं। इसके अलावा अंतर विश्वविद्यालय टीम में साई बिलासपुर से नितिन चंदेल नादौन से अभिषेक कुमार, धर्मशाला से विशाल, हमीरपुर से केशव कुमार और शिवांश ठाकुर, मंडी से गगन, शिलाई से अनिल और ऊना से मिथुन शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का प्रशिक्षण बिलासपुर में चल रहा है और प्रतियोगिता के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता गुरू काशी विश्वविद्यालय भटिंडा में 19 से 22 अक्तूबर तक आयोजित हो रही है। जिला खेल अधिकारी रवि शंकर और राज्य खेल छात्रावास के प्रभारी मनोज ठाकुर ने इन खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मनोज ठाकुर ने बताया कि सभी खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भी यह खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और पदक हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें