फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया सम्मानित

Sat, 07 Dec 2024 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के सरस्वती विद्या मंदिर कन्या उच्च पाठशाला निहाल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण सम
विज्ञापन
-एसवीएम स्कूल निहाल में वार्षिक समारोह का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सरस्वती विद्या मंदिर कन्या उच्च पाठशाला निहाल में शनिवार को 34 वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

इस मौके पर छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इसके अलावा उन्होंने लघु नाटिका के माध्यम से कई सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार भी किया। मुख्यातिथि ने कृतिका, सुनिधि, तनीषा, परीशा, मानवी, गुंजन, राशि, कनिष्का, समीक्षा, परी, अक्षिता, कनिका, प्रेरणा, कुमकुम, राधिका, अर्चिता, आकृति, गौरी, अनुष्का आदि को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में वार्षिक समारोहों का विशेष महत्व है। समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मान मिलने से जहां उन्हें प्रोत्साहन मिलता है, वहीं दूसरे बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालयों में बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उनमें अच्छे संस्कार भी विकसित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि एसवीएम स्कूल निहाल की कई पूर्व छात्राएं देश के साथ विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि वह बुरी आदतों से दूर रहते हुए जीवन में सफलता के लिए ईमानदारी से मेहनत करें। प्रधानाचार्य रीता वर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। इस मौके पर नगर परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष कमल गौतम, हिमाचल शिक्षा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोगेश्वर शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष जयदेव, सुधीर, प्रबंधक दीपचंद नड्डा, इंद्र डोगरा, शिव नड्डा, जीवन बत्रा, नंदकिशोर, सुरेश भारद्वाज, रोशन ठाकुर, रूपेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें