फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक शक्ति ही देश की असली पहचान : कटवाल

Fri, 24 Apr 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
झंडूता में लोगों से मिलने पहुंचे विधायक जीतराम कटवाल। स्रोत: भाजपा
विज्ञापन
पपलाह में भागवत कथा के दौरान 3 लाख के शेड निर्माण की घोषणा, पंचायतों में लोगों से संवाद
विज्ञापन

धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों से मजबूत होती है सामाजिक समरसता

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक शक्ति ही उसकी वास्तविक पहचान है, जो देश को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां अनेकता में एकता के दर्शन होते हैं। इसी कारण इसे रंग-बिरंगे फूलों का गुलदस्ता भी कहा जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास का संकल्प भी इसी भावना पर आधारित है। उनके नेतृत्व में देशभर में धार्मिक स्थलों, सांस्कृतिक धरोहरों और परंपराओं के संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। शुक्रवार को विधायक ने गेहड़वीं, बलघाड़, मरोतन और जेजवीं पंचायतों में आयोजित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेकर लोगों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों से सुझाव भी लिए। बलघाड़ पंचायत के पपलाह गांव में आयोजित भागवत कथा में शामिल होते हुए उन्होंने आयोजन स्थल पर शेड निर्माण के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की, ताकि भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम बेहतर तरीके से आयोजित किए जा सकें। कहा कि क्षेत्र का विकास केवल सड़कों और भवनों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास भी उतना ही जरूरी है। इसी सोच के साथ क्षेत्र के हर गांव तक पहुंचकर जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति दी जा रही है। धार्मिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्रामीणों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सनातन परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं और समाज में भाईचारे, विश्वास तथा सामूहिकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि व्यस्त जीवनशैली के बीच ऐसे कार्यक्रम लोगों को मानसिक शांति प्रदान कर तनाव से दूर रखने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें