फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छुट्टी पर आए असम राइफल जवान की मौत

विज्ञापन
कोट गांव में जवान मुकेश कुमार को सैन्य सम्मान के साथ विदाई देते सेना के जवान। स्रोत: जागरूक पाठ
विज्ञापन
घर में लकड़ी लाते समय गिरने से बिगड़ी थी हालत
विज्ञापन

सैन्य सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई

संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस थाना भराड़ी के तहत एक दुखद घटना सामने आई है, जहां छुट्टी पर घर आए असम राइफल के जवान की उपचार के दौरान मौत हो गई। जवान काे उनके पैतृक गांव कोट में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार पुत्र स्वर्गीय मिल्खी राम निवासी गांव व डाकघर कोट, तहसील घुमारवीं असम राइफल में तैनात थे और इन दिनों श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में सेवाएं दे रहा थे, 9 फरवरी 2026 को छुट्टी पर अपने घर आए थे। बताया जा रहा है कि 15 मार्च को मुकेश कुमार अपनी जमीन से लकड़ियां उठाकर घर ला रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक पांव फिसलने से वह गिर गए, जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आईं और पेट के दाहिने हिस्से में दर्द शुरू हो गया। शुरू में उन्होंने घर पर ही आराम किया, लेकिन 18 मार्च को तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल हमीरपुर ले गए। अस्पताल में हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान 19 मार्च को दोपहर बाद डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस थाना भराड़ी की टीम एम्स बिलासपुर पहुंची और शव का निरीक्षण करने के साथ परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने मृत्यु को लेकर किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है। शुक्रवार को असम राइफल की एक टुकड़ी उनके पैतृक गांव पहुंची, जहां मुकेश कुमार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई थी गई। मुकेश कुमार का बेटा नौवीं और बेटी 12वीं में पढ़ रही है। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें