फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में लावारिस कुत्ते का आतंक, 10 से ज्यादा लोगों को काटा

Fri, 20 Mar 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों को लगाए गए एंटी रैबीज के टीके
विज्ञापन

लोगों ने नगर परिषद से समाधान की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद क्षेत्र के बजोहा वार्ड, पुराना बस बस अड्डा और समीपवर्ती गांव पनौल, सनौर, बल्ह और बलोह में शुक्रवार सुबह एक लावारिस कुत्ते के हमले से दहशत फैल गई। कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार सुबह के समय एक सफेद रंग का कुत्ता अचानक बेकाबू हो गया और राह चलते लोगों को अपना निशाना बनाने लगा। कुत्ते ने कई स्थानों पर लोगों पर झपट्टा मारते हुए उन्हें घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के साथ रैबीज से बचाव के लिए आवश्यक टीके लगाए गए हैं। घायलों की पहचान रोशन लाल (62) निवासी पनौल, शम्मी (24) निवासी बजोहा वार्ड, रोहन ठाकुर (29) निवासी पनौल, राजकुमार (49) निवासी सनौर, राम प्यारी (82) निवासी बरड़, सीताराम (60) निवासी बल्ह और शिवकुमार (40) निवासी ब्लोह के रूप में हुई है। अन्य घायलों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र में लावासि कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें सामने आ चुकी हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर समय रहते प्रभावी नियंत्रण नहीं किया गया, तो स्थिति गंभीर हो जाएगी। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है। नगर परिषद घुमारवीं के कार्यकारी अधिकारी खेमचंद वर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में आया है, कार्रवाई की जा रही है। लावारिस कुत्तों पर नियंत्रण के लिए शीघ्र विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें