फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: केंद्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष पद के लिए आशा ने ली शपथ

Fri, 03 Oct 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी कॉलेज में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित छात्र व अन्य। स्रोत: कॉलेज प्रब
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय श्री नयना देवी जी में नवनिर्वाचित महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ के लिए शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य श्याम लाल ने की।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर अध्यक्ष पद के लिए बीए तृतीय वर्ष की आशा कुमारी ने गोपनीयता और अपने पद की गरिमा बनाए रखने की शपथ ग्रहण की। जबकि बतौर उपाध्यक्ष बीए द्वितीय वर्ष की खुशी, सचिव के रूप में बीकॉम द्वितीय वर्ष की पलक, बीए प्रथम सत्र की वैशाली देवी ने सह सचिव के रूप में शपथ ग्रहण की। इसके अलावा कक्षा प्रतिनिधि सदस्यों के रूप में वंदना, सपना, मोहित, नेहा और रज्जी ने शपथ ग्रहण की। नामित सदस्यों में हेमराज, पूनम, निकिता ठाकुर, दिनेश कुमार, सानिया, किरन देवी और विशाल कुमार ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर प्रो. पंकज कुमार, डॉ. अजय चौहान, प्रो. साक्षी, कार्यालय सहायक विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें