- कोलवैली नर्सिंग इंस्टीट्यूट में फ्रेशर पार्टी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कोलवैली नर्सिंग इंस्टीट्यूट हरनोड़ा में शुक्रवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें एनटीपीसी के आर एंड आर विभाग से वरिष्ठ मैनेजर अंजुला अग्रवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि सुगाता दास गुप्ता एजीएम एचआर विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस अवसर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गीतों पर खूब नृत्य किया। वहीं बीएससी नर्सिंग से अर्शिया को मिस फ्रेशर चुना गया, जबकि जीएनएम से आंचल को मिस फ्रेशर के टाइटल से नवाजा गया। आयोजक मनोरोग विशेषज्ञ कनिका शर्मा ने बताया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी स्टाफ सदस्यों ने सहयोग किया। कार्यक्रम में कोल वैली नर्सिंग संस्थान के चेयरमैन सुलेख चंद राणा, डायरेक्टर अंजना ठाकुर, प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद ठाकुर, प्रिंसिपल पल नम्रता नेगी, नीना ठाकुर, रक्षा देवी, किरण आदि मौजूद रहे।