फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जेएनवी कोठीपुरा में प्रवेश के लिए अब 7 अगस्त तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक 1,500 विद्यार्थियों ने ही कराया पंजीकरण
विज्ञापन

28 नवंबर को होगी लिखित प्रवेश परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय बिलासपुर में कक्षा छठी में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक विद्यार्थी 7 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

पहले दाखिले हेतु चयन परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक निर्धारित की गई थी। बहुत से विद्यार्थी किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं कर पाए हैं। इसलिए आवेदन की तिथि 7 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। यह आवेदन जेएनवी में छठी कक्षा की 80 सीटों के लिए आमंत्रित किए जा रहे हैं। विद्यालय में प्रवेश के लिए इस बार 2,600 विद्यार्थियों के आवेदन करने का लक्ष्य रखा गया हैं। अभी तक करीब 1,500 विद्यार्थियों ने ही पंजीकरण करवाया हैं। दाखिले के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जाएगा। इसके लिए वह सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो वर्तमान समय में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ रहे हो। विद्यार्थी बिलासपुर का स्थायी निवासी होना चाहिए। विद्यार्थी की आयु 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए।विद्यार्थियों की लिखित प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को होगी। दाखिले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी स्कूल के हेल्प डेस्क नंबर 9418114501 और 01978-280342 पर किसी भी कार्य दिवस में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। प्राचार्य राकेश कटोच ने बताया कि जेएनवी कोठीपुरा में छठी कक्षा में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थियों से आवेदन करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें