फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दधोल कलां में करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छत पर लगी रेलिंग में आया करंट, गिरने के बाद तोड़ा दम, परिवार का इकलौता बेटा था पंकज
विज्ञापन

बीसीए पास युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के दधोल कलां गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। छत पर लगी लोहे की रेलिंग में अचानक करंट आने से युवक को जोरदार झटका लगा, जिससे वह संतुलन खोकर नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे घुमारवीं रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार दधोल कलां निवासी पंकज (25) शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने घर की छत पर किसी काम से गया था। इसी दौरान उसका संपर्क लोहे की रेलिंग से हुआ, जिसमें किसी कारणवश करंट दौड़ रहा था। करंट लगते ही वह छत से नीचे गिर गया। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास भी उसे नहीं बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज ने बीसीए की पढ़ाई पूरी की थी और इन दिनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता भारतीय सेना में कार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। उसकी एक छोटी बहन पढ़ाई कर रही है। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के अनुसार पंकज पढ़ाई में होनहार, मेहनती और शांत स्वभाव का युवक था। ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लोहे की रेलिंग में करंट आने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय पंचायत प्रधान पुरुषोत्तम ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता और राहत प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें