फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कृषि उपकरणों पर अनुदान के लिए आवेदन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 11 बजे खुलेगा एग्री मशीनरी पोर्टल
विज्ञापन

बिलासपुर के किसान 16 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन, 17 को लॉटरी से होगा चयन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कृषि उपकरण खरीदने के इच्छुक किसानों के लिए राहत की खबर है। कृषि विभाग की ओर से वित्त वर्ष 2026-27 के तहत कृषि मशीनरी पर अनुदान देने के लिए 11 नवंबर को सुबह 11 बजे एग्री मशीनरी पोर्टल खोला जाएगा। जिले के पात्र किसान 16 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं, 17 नवंबर को लॉटरी से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
कृषि विभाग की ओर से पहाड़ी क्षेत्रों में खेती को आसान बनाने और आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देने के लिए कृषि अभियांत्रिकी उप मिशन के तहत यह योजना चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत किसानों को पावर टिलर, पावर वीडर सहित आधुनिक कृषि उपकरण अनुदान पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे खेती के कार्यों में लगने वाले समय और श्रम लागत को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान भारत सरकार के प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) पोर्टल agrimachinery.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग के अनुसार लघु एवं सीमांत किसानों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों तथा महिला किसानों को कृषि उपकरणों की खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे उपकरणों की खरीद केवल भारत सरकार से पंजीकृत फर्मों से करें। साथ ही स्वीकृत मॉडल के उपकरण ही खरीदें, ताकि अनुदान प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी न हो। विभाग ने पात्र किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें