फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदनकी तिथि बढ़ी

Thu, 26 Feb 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब 28 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

प्रदेश भर में 5 अप्रैल को होगी पहले चरण की परीक्षा
चयनित 100 विद्यार्थियों को तीन साल तक मिलेगी छात्रवृत्ति

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एससीईआरटी सोलन ने स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। अब सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी 28 फरवरी तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी तक निर्धारित की गई थी। बहुत से विद्यार्थी किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं कर पाए थे, इसलिए यह तिथि आगे बढ़ा दी गई हैं। छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए अभी तक करीब 20,000 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। यह छात्रवृत्ति परीक्षा दो चरणों में होगी। प्रथम चरण की परीक्षा प्रदेश के 324 केंद्रों पर 5 अप्रैल को होगी। दूसरे चरण की परीक्षा संबंधित जिलों के राजकीय स्नातक/स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में आयोजित की जाएगी। जिला वार कोटे के अनुसार सर्वोच्च मेरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति हेतु पात्र घोषित किया जाएगा। मेरिट के आधार पर प्रदेश भर से 100 विद्यार्थियों को तीन साल के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसमें कक्षा छठी के विद्यार्थियों को 4,000 रुपये प्रतिमाह, सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 5,000 रुपये प्रतिमाह और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 6,000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें